गोंदिया. स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने रामनगर थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम गोंदिया के यादव चौक निवासी गौरव उर्फ सलमान नरेश शर्मा (27) बताया गया है और उसके पास से 50 हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की गई.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा की टीम शहर परिसर में मोटरसाइकिल चोर व अपराध के प्रतिबंध के लिए गश्त पर थी. इसी दौरान सिविल लाइन परिसर में एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से दिखाई दिया. उसके गहन पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गौरव उर्फ सलमान नरेश शर्मा बताया व उसने रामनगर परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने का अपराध कबुल किया. उसके पास से एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई. जिसकी कीमत 50 हजार रु. बताई गई है. आरोपी को रामनगर पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार राजू मिश्रा, हवलदार महेश मेहर, प्रकाश गायधने, सिपाही राकेश इंदुरकर, राम खंदारे ने की.
एक मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई
RELATED ARTICLES






