कटंगीकला में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के हस्ते नवनिर्मित आंगनवाड़ी का लोकार्पण

0
212

गोंदिया. तालुका के ग्राम कटंगी कला में पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैनजी के हस्ते शुभ हस्ते सौ. पूजा अखिलेश सेठ, सभापती, समाजकल्याण इनके जिला परिषद निधी से नवनिर्मित आंगनवाड़ी क्र.4 का लोकार्पण संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री राजेंद्र जैन ने कहा की, जिले के विकास के लिए सदैव प्रयासरत सांसद श्री प्रफुल पटेलजी के प्रयासों से गोंदिया शासकीय मेडीकल कालेज निर्माण कार्य हेतू केन्द्र शासन से निधी व सभी प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। आगामी ९ फरवरी को मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन समारोह देश के उप राष्ट्रपति माननिय श्री जगदीप धनखड़जी, महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय श्री रमेश बैसजी, राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अजीतदादा पवारजी, माननीय श्री देवेन्द्र फडनवीसजी, सांसद श्री प्रफुल पटेलजी, माननीय मंत्री श्री हसन मुश्रीफजी, पालक मंत्री माननीय श्री धर्मराव बाबा आत्रामजी उपस्थित रहेंगे। इससे परिसर के लोगों को उत्तम आरोग्य सेवा का लाभ प्राप्त होगा। उद्घाटक श्री राजेंद्र जैन, सौ पुजा अखिलेश सेठ, सभापति समाज कल्याण, श्री यशवंत गणवीर, उपाध्यक्ष जी प, श्री सुरेष हर्षे, गट नेता, श्री केतन तुरकर, श्री विनोद बिसेन, प स सदस्य, सौ मोहिनी वराडे, सरपंच, श्री अखिल सिंग ठाकुर, उपसरपंच, श्री राजू मारवाड़े, अध्यक्ष त.मु., श्री तीर्थराज ऊके, प्रकल्प अधिकरी, श्री महेश लांजेवार, श्री अनिल हिरकने, श्री होमेंदर ऋषी, डॉ योगराज तुरकर, श्री सुभाष बावनकर, श्री सदाशिव वाघाडे, मुमताज चाची, रवीकला नागपुरे, कमला बाई श्रीभद्रे,नीता नेवारे, श्री प्रेम नागपुरे, श्री नीलेश ऊके, श्री छमेन्द्र नागरिकर, श्री आबिद शेख, श्री रंजीत ऋषि, देवीश्री नागरिकर, दीपलता बनेवार, श्री दिलीप मोहनकर, श्री अल्ताफ भाई, आदि ग्राम के समस्त नागरिक गण, एवं समस्ट आंगनवाड़ी सुपर वाईजर, आंगनवाड़ी सेविका सहित बढ़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे, कार्यक्रम का मंच संचालन ग्राम पंचायत सदस्य श्री दीपक डोंगरवार, सौ गौतमा रंजीत ऋषी, सौ अर्चना प्रदीप चौधरी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here