गोंंदिया रेसुबने पुुरी गांधीधाम एक्सप्रेससे किया पावणे दो लाख का गांजा जप्त

0
181

गोंदिया : गोंदिया रेल्वे सुरक्षा बल ने ‘ऑपेरशन नारकोस’ के तहत ११ फरवरी को ट्रेन संख्या 12994 के जनरल कोच से 1,64,480/- रुपये मूल्य का 8.224 किलो लावारिस गाँजा बरामद कर हिरासत मे लिया गया।

इस संदर्भ मे मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर दीप चंद्र आर्य के निर्देशानुसार दिनांक 11.02.25 को आरपीएफ गोंदिया के पोस्ट प्रभारी वी.के.तिवारी के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट गोंदिया के अफसरों व जवानों द्वारा रेल मे अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु दुर्ग से गोंदिया के मध्य विशेष निगरानी एवं चेकिंग करते हुए ‘ऑपेरशन नारकोस’ चलाया जा रहा था । उक्त ऑपेरशन के दौरान जब आरपीएफ गोंदिया के उप निरीक्षक सीकेपी टेम्भूर्णिकर अन्य स्टाफ के साथ ट्रेन संख्या 12994 पुरी गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल कोच की चेकिंग कर रहे थे। तब ट्रेन के दरेकसा स्टेशन से थ्रू पास होने के दौरान इंजन से पांचवे जनरल कोच नंबर WR-247443 की चेकिंग करने पर उन्हें एक नीले रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिला । उक्त बैग के बारे में कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री द्वारा बैग के मालिक के बारे में कोई जानकारी नही होना बताया गया । टीम द्वारा बैैग खोलकर देखने पर उसमें भूरे रंग के टेप से लपेटे हुए कुल 04 पैकेट मिले जिसमे गाँजा भरा हुआ था । उक्त गाडी के समय 13:32 बजे गोंदिया स्टेशन प्लेटफाॅर्म क्र. 03 पर आने पर बल सदस्यों द्वारा फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करते हुए बैग को उतारकर राजपत्रित अधिकारी नितिल शिवचरण चवरे, नायब तहसीलदार गोंदिया व उपस्थित पंचो के समक्ष नियमानुसार कार्यवाही की गई । नियमों का पालन करते हुए बैग व बंडलों को आगे कानूनी कार्यवाही हेतु दस्तावेजों सहित जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया गया । जीआरपी गोंदिया द्वारा अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक-10/2025, धारा 8(c), 20(b)(ii) NDPS Act के तहत दिनांक 12.02.25 को दर्ज कर उसकी जॉंच शुरू कर दी गई है । बरामद किये गए गाँजे का कुल वजन 8.224 किलो है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 1,64,480/- रुपये है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here