गोंदिया. महाराष्ट्र में कानून व व्यवस्था के सामने एक और गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है. राज्य के नौ से अधिक जिला न्यायालयों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से न्यायिक और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इनमें गोंदिया के अलावा ठाणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, बीड, नांदेड, हिंगोली, परभणी और अमरावती जिला न्यायालयों का समावेश है.
धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद संबंधित प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गए हैं. न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इस घटना से न्यायालयों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस बीच, नांदेड न्यायालय परिसर में बम होने की अफवाह फैलने के बाद न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और नागरिकों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इससे न्यायालय परिसर में कुछ समय तक भय का माहौल बना रहा. इधर, गोंदिया जिला न्यायालय परिसर में भी पुलिस विभाग की टीम तत्काल पहुंची और जांच शुरू की. धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सतर्क रखी गई है.