गोठनगांव वन क्षेत्र में वन तस्करों पर कार्रवाई, अवैध सागौन जब्त

0
202

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के गोठनगांव वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिरखुरी भाग 1 में वन विभाग ने साहसिक कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन लकड़ी की तस्करी पकड़ी है. इस मामले में वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ अर्जुनी मोरगांव की न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है और इस कार्रवाई से वन तस्करों में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने गोठनगांव वन क्षेत्र में वन संसाधनों की चोरी और अवैध परिवहन को रोकने के लिए गश्त तेज कर दी है. इसी बीच, तिरखुरी भाग 1 के तहत सहवन क्षेत्र टीम रात में गश्त पर थी और कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं. टीम ने तुरंत जांच की तो पाया कि कीमती सागौन के लकड़ों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था. वन विभाग की टीम ने बिना किसी देरी के उक्त वन उपज को जब्त कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. यह कार्रवाई वनपरिक्षेत्र अधिकारी मिलिंद पवार और तिरखुरी भाग 1 के क्षेत्र सहायक रविंद्र हेडाऊ के मार्गदर्शन में की गई. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ न्यायदंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) न्यायालय, अर्जुनी मोरगांव में वन अपराधों के तहत शिकायत दर्ज की गई है. वन विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में वन संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे और रात की गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा. इस कार्रवाई की परिसर में सराहना हो रही है और अवैध लकड़ी तस्करों में हडकंप मच गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here