Sunday, May 31, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedगौ-हत्या मामले में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, गोरेगांव के नवीन तालाब में मिली थी...

गौ-हत्या मामले में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, गोरेगांव के नवीन तालाब में मिली थी दो गायों की खोपड़ियां

गोंदिया. गोरेगांव के तहसील कार्यालय के पीछे स्थित नवीन तालाब में दो गायों की खोपड़ियां, कंकाल और अन्य अवशेष पानी में तैरते हुए मिले, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया था. इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने 31 मई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम आंबाटोली, घोटी निवासी तोशिब हफीजअली सैय्यद (28), हनीफ रफीक शेख (45), शाहिद ईस्माइल शेख (29) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव तहसील कार्यालय के पीछे स्थित नवीन तालाब परिसर में शनिवार को घुमने गए लोगों को पानी में जानवरों के अवशेष तैरते हुए देखे. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो पता चला कि वहां गाय की दो खोपड़ियां, हड्डियों के कंकाल और अन्य अंग थे. इनमें से एक खोपड़ी पर 106263706517 नंबर का टैग भी लगा हुआ था. इससे जानवरों की पहचान करने के लिए जांच को अहम दिशा मिलने की उम्मीद थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और पशु वैद्यकीय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मौके का मुआयना कर पंचनामा किया और अवशेषों के सैंपल जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि यह गौ-हत्या घोटी के आंबाटोली निवासी तोसिब हफीजअली सैय्यद, हनीफ रफीक शेख व शाहिद इस्माईल शेख ने की है. जिसके आधार पर रविवार, 31 मई को उन्हें गिरफ्तार किया गया. आगे की जांच गोरेगांव पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में की जा रही हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments