चकमा देकर जा रहा ओवरलोड ट्रक पकड़ा, 56 हजार रु. का जुर्माना वसूला

0
4

गोंदिया. शिरपुर स्थित आरटीओ जांच नाके से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग से ओवरलोड ट्रक ले जाने की कोशिश को चिचगढ़ पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस की सूचना पर क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) ने वाहन की जांच की। इसमें ट्रक निर्धारित वजन से 32 मीट्रिक टन अधिक माल ले जाते हुए पाया गया। इस मामले में मोटर वाहन कानून के तहत 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर वसूला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक सीजी 10 सीसी 6400 शिरपुर आरटीओ जांच नाके से बचकर चिरोला-ककोडी-चिचगढ़-देसाई मार्ग से जा रहा था। इसकी गोपनीय सूचना चिचगढ़ पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच और नियमानुसार कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय परिवहन विभाग से संपर्क किया। इसके बाद आरटीओ अधिकारी राकेश पाटील और सहायक मोटर वाहन निरीक्षक (एएमवीआई) आकाश वाळके ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की। जांच में ट्रक निर्धारित क्षमता से 32 मीट्रिक टन अधिक माल ले जाते हुए पाया गया। इसके बाद मोटर वाहन कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here