नप मुख्याधिकारी को सौंपी चाबियां
गोंदिया. गोंदिया नगर परिषद की इमारत जर्जर हो चुकी है. जिससे जगह-जगह जलजमाव हो गया है. संपत्तिकर विभाग, भंडार विभाग, शिक्षा विभाग की छत टपक रही है. तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण इन हिस्सों में पानी जमा हो गया है. छत भी कभी भी गिर सकती है. जिससे कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया. विभाग की चाबियां सीईओ को सौंप कर, जब तक मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक काम बंद रखेंगे, ऐसे कर्मचारियों ने कहा है.
जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश ने जोर पकड़ लिया है. 17 से 20 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की गई है. इसलिए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक फिर से भारी बारिश होगी. बारिश के कारण कई जर्जर मकान भी गिरने लगे हैं. इसके अलावा अब गोंदिया नगर परिषद की जर्जर इमारत पर भी बारिश की मार पड़ी है. इमारत पुरानी होने के कारण छत का कंक्रीट जहां-तहां टूटकर गिर रहा है. बारिश का पानी भी जमा हो रहा है. लगातार बारिश के कारण नगर परिषद के संपत्ति कर विभाग, भंडार विभाग, शिक्षा विभाग में इस प्रकार की स्थिति दिखाई दे रही है. कर्मचारी कुर्सियां इधर से उधर कर काम कर रहे हैं. लेकिन छत किसी भी वक्त गिर सकती है और कर्मचारियों की जान को खतरा हो सकता है. इसलिए अब कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया. कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी को लिखित पत्र दिया है कि जब तक मरम्मत नहीं होगी, वे कार्यालय में नहीं बैठेंगे. महत्वपूर्ण विभागों के बंद होने से विभाग में काम कराने आने वाले नागरिकों परेशानी बढ़ गई है. ज्ञापन सौंपते समय विशाल बनकर, सुशील बिसने, पप्पू नकाशे, शिवकुमार हुकरे, वामन तिवारी, सुरेंद्र डहाट, कोमल बावनकर, बबलू बाघमारे, अशोक पटले, मुकेश पटले, अभिषेक बोरकर, सुनीता कनोजिया, विश्वास सोनवाने, जगदीश गाते, संतोष नेवारे, विजय गौतम, रायसिंह सोमवंशी, मनीष बैस, शैलेश वाढई, शरद बोरकर, करगेश शर्मा, प्रदीप मिश्रा, समर मिश्रा, दिनेश शुक्ला आदि उपस्थित थे.
छत टपकने के कारण कार्यालय को जड़ा ताला
RELATED ARTICLES






