टिप्पर की मोटरसाइकिल को टक्कर, महिला व बालक की मौत

0
286

गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के सुकड़ी नाका परिसर में 23 अप्रैल को शाम करीब 4.45 बजे एक टिप्पर ने मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एवी 4102 को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे एक महिला व बालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों का नाम काटी-बिरसोला निवासी हेमलता चौधरी (35) व तन्मय चौधरी (9) बताया गया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. दुर्घटना के बाद टिप्पर चालक टिप्पर लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की. जांच तिरोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here