गोंदिया. साखरीटोला (सातगांव) के संत जगनाडे महाराज चौक में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. यह घटना मंगलवार की रात करीब 8 बजे घटित हुई. मृत युवक का नाम सोनारटोला निवासी रुपेश पुरुषोत्तम कुरसुंगे (22) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, साखरीटोला के जगनाडे चौक देवरी-आमगांव रोड यातायात की मुख्य जगह है. मंगलवार रात को ट्रक क्र. एमएपी 33 एच 5493 सालेकसा से सखारीटोला जा रहा था, इसी बीच शैलेश ऑटोमोबाइल्स के सामने मोटरसाइकिल क्र एमएच 34 बीए 7655 पर रूपेश बैठा था. इसी दौरान ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और रूपेश को पीछे से टक्कर मार दी. ट्रक के पहियों के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर सालेकसा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है.
तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, साखरीटोला के संत जगनाडे महाराज चौक की घटना
RELATED ARTICLES






