दो जुआरियों को पीछा कर पकड़ा, 3.33 लाख रु. का माल जब्त

0
515

स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई
गोंदिया. शहर से सटे ग्राम ढाकणी जंगल परिसर में चल रहे जुआ अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं 5-6 लोग फरार हो गए है. इस कार्रवाई में कुल 3 लाख 33 हजार 50 रु. का माल जब्त किया गया है. यह कार्रवाई 26 सितंबर को की गई.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा की टीम गश्त पर थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि ग्राम ढाकणी जंगल परिसर में जुआ खेला जा रहा है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा. जहां कुछ लोग जुआ खेलते हुए दिखाई दिए. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे. इस बीच उनका पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ा गया. उनके पास से 600 रु. नकद, 50 रु. कीमत की तासपत्ति, 8 हजार रु. कीमत का मोबाइल, 1200 रु. की त्रिपाल, 500 रु. कीमत की प्लाटिक, 3 लाख 20 हजार रु. कीमत की पांच मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एवी 7820, एमएच 35 – एएम 4376, एमएच 35 – बीए 6052, एमएपी 50 – एमजे 2869, एमएच 35 – एटी 1741 व दोनों आरोपियों के पास से 2700 रु. नकद ऐसा कुल 3 लाख 33 हजार 50 रु. का माल जब्त किया गया. पुलिस ने बाजपेयी वार्ड गोंदिया निवासी आरोपी शुभम पुरुषोत्तम हरदिये (26), यादव चौक निवासी रोहीत रघुनाथ आकरे (27) व 5-6 आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में हवलदार दुर्गेश तिवारी, सुबोधकुमार बिसेन, प्रकाश गायधने, भोजराज बहेकार, सिपाही छगन विठ्ठले, संतोष केदार, राहुल पिंगले, राकेश इंदुरकर ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here