गोंदिया. आमगांव पुलिस थाने की अपराध जांच टीम ने गहन जांच कर दो अलग-अलग चोरी के मामलों में चोरी की गई 80 हजार रु. की नकद जब्त कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. 14 फरवरी को आमगांव के साप्ताहिक बाजार में एक बुजुर्ग व्यक्ति के बैग से 50 हजार रु. अज्ञात व्यक्तियों चोरी कर लिए थे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी थी. सीसीटीवी फुटेज की मदत से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया.
आमगांव थाने के अपराध निरोधक टीम को 18 फरवरी को गश्त के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल से संदिग्ध घुमते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने उनका पीछ़ा कर आमगांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास उन्हें पकड़ लिया. संदिग्धों में से एक को बैंक में लोगों पर नजर रखते देखा गया. पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना श्रीनगर, गोंदिया निवासी योगेश राजकुमार मुरादवानी (40) बताया. जब उससे पूछा गया कि वह बैंक में क्यों आया है तो उसने टालमटोल जवाब दिया. मोटरसाइकिल के पास खड़े व्यक्ति पूछने पर उसने अपना नाम गौतम नगर, गोंदिया निवासी विलास घनशाम मानकर (23) बताया. उनको हिरासत में लेकर गहन पुछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबुल किया. उनके पास से 80 हजार रु. नकद जब्त किए गए. जांच हवलदार असिम मन्यार कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे, सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश डाबेराव, हवलदार असिम मन्यार, हवलदार दुधराम मेश्राम, दसरे, खुशालचंद बर्वे, सिपाही विनोद उपराडे, चेतन शेंडे, विक्रांत सलामे, भागवत कोडापे, नितिन चोपकर, अक्षय कावरे ने की.
दो शातिर अपराधि अरेस्ट, 80 हजार रु. नकद जब्त
RELATED ARTICLES






