Sunday, February 1, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedधान खरीदी का भूगतान दो दिन में होगा खाते में जमा, विधायक...

धान खरीदी का भूगतान दो दिन में होगा खाते में जमा, विधायक डा. फुके के प्रयासों से किसानों को बड़ी राहत

गोंदिया. वर्ष 2025-26 में गोंदिया-भंडारा सहित राज्य के धान उत्पादक जिलों में किसानों द्वारा मार्केटिंग फेडरेशन व आदिवासी महामंडल द्वारा सरकारी समर्थन मूल्य पर खिरीदा गया धान का भूगतान लटका हुआ था. इस मामले पर राज्य के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक डा. परिणय फुके सतत सरकार से संपर्क कर किसानों के धान के भुगतान किसानों के खातों में जमा कराने का प्रयास कर रहे थे. रविवार, 1 फरवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर सरकार के अन्न नागरी पुरवठा ग्राहक संरक्षण विभाग ने किसानों के रुके धान के भूगतान करने का आदेश जारी किया है.
डा. फुके ने बताया कि, धान खरीदी का भुगतान रुकने से किसान चिंतित थे. भंडारा-गोंदिया जिले में हजारों किसानों ने धान की बंपर पैदावार कर शासकीय धान खरीदी केंद्र में धान की बिक्री की थी, लेकिन धान का भुगतान रुका हुआ था. किसानों की मांगों को मैंने सरकार तक पहुंचाकर जल्द भुगतान की मांग मुख्यमंत्री फडणवीस से की थी, जिस पर उन्होंने आश्वस्त कर धान का भुगतान जल्द करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए थे. उसी का प्रतिफल है कि शासन ने आदेश जारी कर किसानों के सर्मथन मूल्य पर खरीदी किए गए धान का भुगतान 3 फरवरी तक करने के निर्देश दिए है. विधायक फुके ने कहा, दो दिन में किसानों के खातों में इस भुगतान की राशि को जमा करने का कार्य किया जाएगा. भंडारा-गोंदिया जिले के किसानों के साथ ही राज्य के धान उत्पादक किसानों ने सरकार का व पूर्व मंत्री और किसान हितैषी जननेता डा. फुके का आभार माना.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments