नहर के पानी में डुबने से युवती की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

0
253

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के मोरगांव में इटियाडोह बांध नहर में कपड़े धोने गई एक युवती का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गई. यह घटना 30 मार्च को सुबह 8 बजे घटित हुई. युवती का नाम मोरगांव निवासी पायल वामन शहारे (20) बताया गया है. प्रशासन की ओर से उसके शव की खोजबीन की गई. लेकिन देर रात तक उसका शव नहीं मिला. दूसरे दिन मंगलवार, 31 मार्च को 24 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया.

जानकारी के अनुसार, रबी की फसलों के लिए इटियाडोह बांध का पानी छोड़ा गया है. इस वजह से नहर का पानी बह रहा है. सोमवार की सुबह करीब 8 बजे मोरगांव की युवती पायल शहारे कपड़े धोने नहर में गई थी. अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में बह गई. इस घटना के दौरान मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन वह बह गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने इटियाडोह सिंचाई विभाग को निर्देश देकर पानी रुकवा दिया और यंत्रणा को भी उसे ढूंढने के काम पर लगा दिया. इस घटना से मोरगांव समेत आस-पास के गांवों में हड़कंप मच गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here