Friday, September 19, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedनारी को स्वथ्य, सशक्त और समृद्ध बनाना हमारा संकल्प : विधायक विनोद...

नारी को स्वथ्य, सशक्त और समृद्ध बनाना हमारा संकल्प : विधायक विनोद अग्रवाल

गोंदिया. महिलाएं आज परिवार की बड़ी जिम्मेदारीयों के निर्वहन के साथ ही हर स्तर पर उभरकर सामने आ रही है और कामयाब हो रही। पर स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति अभी भी महिलाएं गंभीर नही है। महिलाओं के बेहतर स्वस्थय को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 2 अक्टूबर जयंती दिन तक स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुवात कर महिलाओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखने का संकल्प महाराष्ट्र सरकार ने लिया है।
इस अभियान की शुरुआत के दौरान कार्यक्रम के उद्घाटक विधायक विनोद अग्रवाल ने स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में देवेन्द्र फडणवीस सरकार हर वर्ग के साथ नारी शक्ति को सशक्त करने पर, उन्हें समृद्ध करने पर अधिक जोर दे रही है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, आज हम स्वास्थ्य सेवा में बेहतर सुधार कर रहे है। अत्याधुनिक तकनीक से स्वास्थ्य सेवा में बड़ा बदलाव आया है। स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की गई जिससे मंहगे इलाज से जान जोखिम का खतरा कम हुआ है। शासन स्तर पर आज बड़े-बड़े एम्स हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज देश में तैयार हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को बढाने का कार्य किया है। उसी का नतीजा है कि आज मंहगे इलाज भी मुफ्त में होकर आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान हो रही है।
विधायक श्री अग्रवाल ने आगे कहा, गोंदिया में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज की नई भव्य इमारत का निर्माण कार्य जारी है। टीबी हॉस्पिटल की जगह पर एक आधुनिक अस्पताल निर्माण किया जाना है। केटीएस और गंगाबाई जिला अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे। उन्होंने कहा, महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए। वो परिवार की रीढ़ की हड्डी है उसी पर हम निर्भर है। इसलिए महिलाओं को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले इस हेतु स्वस्थ नारी , सशक्त परिवार अभियान की शुरुवात की गई है। इस अभियान को हम सब मिलकर सफल बनायें यही हमारा संकल्प होना चाहिए।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कग, मुझे गर्व होता है कि मैं उस जिले और विधानसभा का जनप्रतिनिधित्व करता हूँ, जहां ईश्वरी सेवा, मानव सेवा करने वाले ईश्वरी दूत असंख्य है। गोंदिया अवयव दान, नेत्रदान में अग्रसर रहा है। मरणोपरांत शरीर के अवयव दान, नेत्रदान से अनेकों को नई जिंदगी देने का कार्य गोंदिया के इन ईश्वरी सेवको ने किया है। इससे आम लोगो के जनजागृति आयी है। कार्यक्रम में विधायक विनोद अग्रवाल सहित मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. कुसुमाकर घोरपड़े, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. पुरुषोत्तम पटले, भाजपा जिलाध्यक्ष सिताताई रहांगडाले, गजेंद्र फुंडे, अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डॉ.तृप्ति कटरे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री डॉ. गोल्हार, नोडल अधिकारी डॉ. श्याम निमगड़े, स्वर्णा हुबेकर, आदि सहित महिला स्वास्थ्य कर्मचारी, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर, डॉक्टर, आदि की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments