पालकमंत्री ने जानी कार्यकर्ताओं की समस्याएं

0
174

गोंदिया. सोमवार, 20 अप्रैल को जिले के दौरे पर आए जिले के पालकमंत्री इंद्रनील नाईक ने शासकीय विश्रामगृह में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस अवसर पर पालकमंत्री ने कार्यकर्ताओं के कथन व समस्याएं सुनीं. उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं सांसद प्रफुल्ल पटेल जी के मार्गदर्शन से जिले की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का प्रयास करूंगा. इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष प्रेमकुमार राहंगडाले, नरेश माहेश्वरी, सुरेश हर्षे, राजलक्ष्मी तुरकर सहित जिले के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, सभी सेल के जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, नगर परिषद सदस्य व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here