गोंदिया. देवरी तहसील के मुरपार जंगल परिसर में 15 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे एक पेड़ पर तेंदुआ देखा गया, जिससे ग्रामवासियों में डर का माहौल है.
अभी महुआ फूल संकलन का मौसम चल रहा है, इसलिए मुरपार के कुछ ग्रामवासी महुआ फूल चुनने के लिए जंगल परिसर में गए, तो उन्होंने कुसुम के पेड़ पर एक तेंदुआ बैठा देखा. पास के एक पेड़ पर बंदरों का झुंड भी था. ग्रामवासियों ने अंदाजा लगाया कि तेंदुआ शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ा होगा. महुआ फूल चुनने गए ग्रामवासियों ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और भारी भीड़ जमा हो गई. महुआ फूल चुनने मौसम होने से ग्रामीण सुबह-सुबह जंगल परिसर में जाते हैं. इससे पहले इसी परिसर के शिरपुर/बांध परिसर में एक तेंदुआ देखा गया था. लेकिन, बुधवार को सुबह तेंदुआ दिखने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. लोगों ने तेंदुए को भगाने की बहुत कोशिश की, लेकिन तेंदुआ दो से तीन घंटे तक पेड़ पर ही बैठा रहा. ग्रामवासियों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी है. ग्रामवासियों ने मांग की है कि इस परिसर में तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाया जाए.
पेड़ पर दिखा तेंदुआ, मुरपार ग्रामवासियों में डर का माहौल
RELATED ARTICLES






