गर्भवती महिला की पिटाई : पति-सास के खिलाफ मामला दर्ज
गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के ग्राम येडमाकोट में पारिवारिक विवाद के चलते पति व सास ने मिलकर गर्भवती पत्नी की बुरी तरह पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर उसके पेट में पल रहे नवजात की मृत्यु हो गई. इस घटना को लेकर पीड़ित महिला येडमाकोट निवासी सावन सुनील मुरकुटे द्वारा 26 अगस्त को दर्ज शिकायत पर तिरोड़ा पुलिस थाने में आरोपी पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी पति का नाम सुनील मुरकुटे (26) व सास हीरामोती मुरकुटे (65) बताया गया है.
इस संदर्भ में तिरोड़ा पुलिस ने बताया कि सावन मुरकुटे यह महिला गर्भवती होने के बाद भी आरोपी पति सुनील व सास हीरामोती द्वारा पारिवारिक विवादों को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. 23 अगस्त को पति व सास ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की. जिस कारण उसे गर्भाशय में परेशानी हो रही थी. जिसके बाद आरोपी पति ने ही उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडीकोटा में भर्ती किया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुमसर के अस्पताल में आगे के उपचार के लिए भर्ती किया गया. लेकिन डाक्टरों ने जांच कर उसकी प्रसूति के लिए बीजीडब्ल्यू अस्पताल गोंदिया में रेफर किया. जहां 24 अगस्त को जब भर्ती किया गया तो प्रसूती के दौरान नवजात की मृत्यु हो गई. पीड़ित महिला के बयान पर तिरोड़ा पुलिस थाने में उक्त आरोपी पति व सास के खिलाफ भादंवि की धारा 316, 324, 323, 498 (अ) 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक जोगदड कर रहे हैं.
प्रसूति के दौरान नवजात की मौत
RELATED ARTICLES






