धान के बोनस, लिमिट बढाने और भूगतान राशि त्वरित देने के मुद्दे से गुंजा विधानसभा
गोंदिया. मुंबई में शुरू महाराष्ट्र राज्य के बजट सत्र के दुसरे दिन गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने धान उत्पादक किसानों की आर्थिक चिंता से सरकार को अवगत कराकर उन्हें त्वरित राहत देने की मांग उठाई।विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा अधिवेशन के दुसरे दिन धान उत्पादक किसानों की उठायी गई मांग से विधानसभा गूंज उठा। विधायक ने सरकार से कहा कि, हमारा धान उत्पादक किसान भाई बोनस न मिलने से, धान की लिमिट न बढ़ने से एवं बिक्री धान के चुकारे न मिलने से चिंतित और आर्थिक रूप से बदहाल है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, सरकार इस अधिवेशन में धान पर 20 हजार रुपये बोनस, धान बिक्री की लिमिट बढाकर एवं धान बिक्री की भूगतान राशि का निर्णय लेकर किसानों को राहत प्रदान करेगी ऐसी अपेक्षा है।किसानों के इस गंभीर विषय पर सरकार ने तत्काल ध्यानकेन्द्रित कर इसी अधिवेशन में निर्णय लेने की सहमति दर्शायी है। विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा उठायी मांगों पर धान पर बोनस, धान लिमिट और प्रलंबित चुकारे का प्रश्न जल्द हल होगा ऐसा साफ दिखाई दे रहा है।
बजट सत्र के दुसरे दिन विधायक विनोद अग्रवाल ने उठाई धान उत्पादक किसानों की आवाज
RELATED ARTICLES






