Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबाघ, तेंदूए सहित वन्यप्राणियों के अंगों की तस्करी करने वाले तीन तस्कर...

बाघ, तेंदूए सहित वन्यप्राणियों के अंगों की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

सड़क अर्जुनी वनक्षेत्र में की कार्रवाई : 21 फरवरी तक न्यायिक हिरासत
गोंदिया. जिले में वन्य प्राणियों की शिकार की घटनाएं बढ़ते जा रही है. वहीं उनकी अंगों की तस्करी भी की जा रही है. इसी बीच 19 फरवरी को सड़क अर्जुनी वन परिक्षेत्र में वन्यप्राणियों के अंगों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को वनविभाग ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम दल्ली (हलबीटोला) निवासी विठ्ठल मंगरू सराटी, भंडारा जिले के साकोली के मुंडीपार निवासी हरिष लक्ष्मण लांडगे व पिपरी/ गोंडउमरी निवासी घनश्याम श्यामराव ब्राह्मणकर बताया गया है.
जानकारी के अनुसार नागपुर (सतर्कता) विभागीय वनाधिकारी पी.जी. कोडापे को मिली गुप्त जानकारी के आधार सड़क अर्जुनी वनपरिक्षेत्र में बाघ, तेंदूआ वन्यप्राणियों के अंगों की बिक्री करने वाले आरोपियों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. वहीं फर्जी ग्राहक बनाकर आरोपी से बातचीत कर आरोपी को ग्रामीण अस्पताल सड़क अर्जुनी के पास के क्षेत्र से हिरासत में लेकर वन परिक्षेत्राधिकारी सड़क अर्जुनी स्थित कोहमारा में लाया गया. आरोपी विठ्ठल मंगय सराटी की तलाशी लेने पर उसके पास से लकड़ी की पट्टी पर बाघ/तेंदूए की 22 मूंछें, दो दांत और एक उदबिलाऊ पाया गया. वहीं उसके पास से एक देशी पिस्तौल भी जब्त की गई. आरोपी हरिश लांडगे व घनश्याम ब्राह्मणकर के पास कुछ भी नहीं मिला. आरोपी बाघों/तेंदुओं का शिकार करने और उनके अंगों को बेचने के कारोबार में लगे हुए हैं. आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने आरोपियों को 21 फरवरी तक न्यायिक हिरासत का आदेश दिया है. जांच उपवनसंरक्षक प्रमोदकुमार पंचाभाई के मार्गदर्शन में डोंगरगांव के सहायक वनसंरक्षक एस.एम. डोंगरवार कर रहे हैं.
यह कार्रवाई नागपुर (सतर्कता) विभागीय वनाधिकारी पी.जी. कोडापे, नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के उपसंचालक पवन जेफ, सहायक वनरक्षक एस.एम. डोंगरवार, सड़क अर्जुनी वनपरिक्षेत्र अधिकारी मिथुन तरोणे, गोंदिया के वनपरिक्षेत्र अधिकारी रविकांत भगत, डोंगरगांव के वनपरिक्षेत्र अधिकारी सी.बी. भडांगे, विशेष व्याघ्र संरक्षण दल क्र. 1 के वनरिक्षेत्र अधिकारी पी.एम. पझारे, कोहमारा के क्षेत्र सहायक एस.के. पटले, रेंगेपार के क्षेत्र सहायक सी.एस. डोरले, जांभली के क्षेत्र सहायक यु.पी. गोटाफोडे, डुग्गीपार के पी.बी. चव्हाण, सौंदड़ के पी.एम. पटले, कोहमारा के एम.वी. चव्हाण, कनेरी के एच.एम. बागलकर, खोबा के आई.पी. राऊत, मोगर्रा के डी.डी लांजेवार, पी.वी. कांबले व विशेष व्याघ्र संरक्षण दल क्र.1 नवेगांवबांध के समीर बंसोड, वाहन चालक व आदि कर्मचारियों ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments