बाघ के हमले में महिला की मौत, गहरी नींद में थी महिला, तभी किया हमला

0
563
गोंदिया. तीन दिन पूर्व ही एक बालक को तेंदूए ने उठाकर ले गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी, फिर एक और घटना सामने आने से ग्रामीणों में दहशत निर्माण हो गई है.
एक महिला पर रात में गहरी नींद में सोते समय बाघ ने हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना 28 तारीख की रात लगभग 1 बजे देवरी तालुका के ग्राम पंचायत पलासगाँव के अंतर्गत आने वाले धमदीटोला गांव में हुई. मृतक महिला का नाम प्रभाबाई शंकर कोराम (49) है, जो आलेवाड़ा, तालुका देवरी की निवासी हैं. आलेवाड़ा निवासी प्रभाबाई कोराम, जो धमदीटोला में मेहमान बनकर आई थीं, पर रात में गहरी नींद में सोते समय बाघ ने हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इससे इलाके में दहशत का माहौल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here