Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमलपुरी हत्या मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, मकान की जमीन को लेकर...

मलपुरी हत्या मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, मकान की जमीन को लेकर था विवाद

गोंदिया. गोरेगांव तहसील के मलपुरी गांव में 18 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे किसान उसेन सेवकराम रहांगडाले (55) का शव उनके खेत के पास स्थित नए तालाब के फरस पर संदिग्ध अवस्था में मिलने से यह मामला हत्या है या आत्महत्या, इसको लेकर सवाल खड़े हो गए थे. इस हत्या की गुत्थी सुलझ गई और इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम नागपुर बुट्टीबोरी निवासी राहुल हेमराज रहांगडाले (26), हेमराज चैतराम रहांगडाले (55), मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी राहुल जगराम कुंभरे (23), जुन्नारदेव जिले के पटनिया निवासी करण जगदीश नरे (24), अभिषेक फुलनसा नरे (19) व एक नाबालिग युवक का समावेश है.
जानकारी के अनुसार, उसेन रहांगडाले रोज की तरह शनिवार की सुबह करीब 6 बजे अपने मवेशियों को लेकर खेत की ओर गए थे. उन्होंने गर्मी के मौसम में रबी फसल लगाई थी, जिसकी देखभाल के लिए वे प्रतिदिन खेत जाते थे. लेकिन कुछ समय बाद गांव में अचानक खबर फैल गई कि उनका शव खेत के पास नए तालाब के फरस पर पड़ा हुआ मिला है. मृतक के गले वर तिक्ष्ण हथियार के निशान दिखने पर मलपुरी निवासी फिर्यादी विमलाबाई उसेन रहांगडाले (56) की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया. मामले गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए. जांच के दौरान पता चला कि यह हत्या नागपुर के बुट्टीबोरी निवासी हेमराज रहांगडाले व राहुल रहांगडाले ने की है. जिसके बाद दो टीम गठित की गई व दोनों आरोपियों बुट्टीबोरी नागपुर से को हिरासत में लिया गया. उनकी गहन पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पीछले 5 वर्ष से उसेन रहांगडाले के साथ घर की जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था. उसी का रोष मन में रखकर आरोपी राहुल रहांगडाले व हेमराज रहांगडाले ने उनके पास काम कर रहे मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा निवासी आरोपी राहुल कुंभरे, करण नरे, अभिषेक नरे व एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर उसे कैसे मौत के घाट उतारा जाए उसकी प्लानिंग बनाई और 18 अप्रैल की सुबह को उसेन रहांगडाले पर तीक्ष्ण हथियार से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. सभी आरोपियों को गोरेगांव पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, सहायक फौजदार राजू मिश्रा, हवलदार दिक्षीतकुमार दमाहे, महेश मेहर, सुजित हलमारे, संजय चव्हाण, तुलसीदास लुटे, सुबोध बिसेन, इंद्रजित बिसेन, रियाज शेख, सोमेंद्रसिंह तुरकर, विठ्ठल ठाकरे, सिपाही राकेश इंदुरकर, छगन विठ्ठले, संतोष केदार, हंसराज भांडारकर, दुर्गेश पाटिल, राम खंडारे, घनश्याम कुंभलवार व सायबर सेल के रोशन येरणे, योगेश रहिले, आकीब काझी ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments