गोंदिया. बिरसी से तिरोड़ा की ओर आ रहे एक कार ने सुकड़ी नाका मोड़ पर स्थित महाराणा प्रताप पुतले के सुरक्षा दीवार को टक्कर मार दी. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक का नाम गुमाधावड़ा निवासी किरण सुरजलाल पारधी (35) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, किरण पारधी रात में खाना खाने के बाद वाहन क्र. एमएच 35 – एडब्ल्यू 73 से बाहर गया था. दुर्घटना करीब रात 11 बजे घटित हुई. दुर्घटना इतनी जोरदार थी की कार के आगे का भाग पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. किरण यह पूर्व सैनिक सुरजलाल पारधी का लकड़ा था. तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
महाराणा प्रताप के पुतले की सुरक्षा दीवार को कार की टक्कर, एक की मौत
RELATED ARTICLES






