मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान के तहत 5 किमी. मिनी मैराथन

0
207

गोंदिया. जिला पुलिस बल 13 से 18 अगस्त तक मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान चला रहा है और इसी के तहत पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में 16 अगस्त को प्रातः 6 बजे प्रशासकीय इमारत जयस्तंभ चौक गोंदिया से 5 किलोमीटर की मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मैराथन को पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे व उपवनसंरक्षक तुषार ढमढेरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मिनी मैराथन प्रतियोगिता प्रशासकीय इमारत जयस्तंभ चौक से शुरू होकर मनोहर चौक, फुलचुर नाका, रिलायंस पेट्रोल पंप, होप हॉस्पिटल, गौरव फर्नीचर, फुलचुर चौक, रामदेव कॉलोनी जाने वाली रोड से होते हुए प्रशासकीय इमारत गोंदिया में समाप्त हुई. मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान मिनी मैराथन प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, सामाजिक वानिकी उपवन संरक्षक तुषार ढमढेरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी आमगांव प्रमोद मडामे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी देवरी विवेक पाटिल, उपविभागीय पुलिस अधिकारी तिरोड़ा साहिल झारकर, शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर, तहसीलदार श्रीकांत कांबले, तहसीलदार समशेर पठान, आरएफओ दिलीप कौशिक, सभी थाने के प्रभारी अधिकारी व जिला पुलिस बल के 400 से 500 अधिकारी, कर्मचारी व 200-300 स्थानीय महिला-पुरुषों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया.
मिनी मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों में पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले धावकों को पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके माध्यम से गोंदिया जिला पुलिस बल द्वारा नशामुक्त समाज बनाने के लिए जनजागृति की गई. पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे, विवेक पाटिल, साहिल झारकर, पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर, यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक नागेश भास्कर, रिर्जव पुलिस निरीक्षक राजेश सरोदे, नक्सल सेल के पुलिस उपनिरीक्षक श्रीकांत हत्तीमारे द्वारा उक्त मिनी मैराथन का सफल आयोजन किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here