मिनी ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत

0
241

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव थाना के तहत बोडगांवदेवी मार्ग पर मिनी ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो जाने की घटना 25 जुलाई को शाम के दौरान सामने आई है । मृतक युवक  का नाम बोडगांव देवी निवासी सुमेध जयदेव रामटेके (उम्र 27) बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमेध रामटेके शुक्रवार को अपनी मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 एपी 4853 से अर्जुनी मोरगांव गए थे। जब वह शाम को  गाँव लौट रहा था। इसी दौरान बोंडगांव देवी के पास एक मिनी ट्रक क्र. एमएच 31  एम 8063 ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सुमेध गंभीर रूप से घायल हो गए। वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रहा। वहाँ से गुजर रहे नागरिकों ने यह देखा, तो उन्होंने 108 नंबर पर एम्बुलेंस को बुलाया। इसके बाद घायल सुमेध को ग्रामीण अस्पताल अर्जुनी मोर में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार कर उसे गोंदिया रेफर किया गया तो युवक ने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here