Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट व एस्केलेटर की...

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा का विस्तार

गोंदिया : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, (SECR) नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए स्टेशन परिसरों में लगातार आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्टेशन परिसरों का आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर की स्थापना की जा रही है।
वर्तमान में गोंदिया स्टेशन पर 4 लिफ्ट तथा राजनांदगाँव स्टेशन पर 3 लिफ्ट यात्रियों की सेवा में कार्यरत हैं। यात्रियों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु डोंगरगढ़ में 4, आमगाँव में 3, तुमसर रोड में 3, भंडारा रोड में 2, कामठी में 2, गोंदिया में अतिरिक्त 4, चांदाफोर्ट में 2, वडसा में 2, छिंदवाड़ा में 3, सिवनी में 3, नैनपुर में 3 तथा मंडला में 2 लिफ्ट स्थापित करने की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इस प्रकार निकट भविष्य में कुल 33 नई लिफ्टें उपरोक्त रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा हेतु उपलब्ध कराई जाएँगी।
इसी प्रकार वर्तमान में गोंदिया स्टेशन पर 6, राजनांदगाँव स्टेशन पर 2 तथा चांदाफोर्ट स्टेशन पर 2 एस्केलेटर कार्यरत हैं। यात्रियों की और सुविधा बढ़ाने हेतु 13 नए एस्केलेटर स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। इनमें डोंगरगढ़, राजनांदगाँव (अतिरिक्त), चांदाफोर्ट (अतिरिक्त), कामठी एवं छिंदवाड़ा स्टेशन शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर निर्माण संबंधी कार्य प्रगति पर है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक- श्री दिलीप सिंह ने बताया कि इन सुविधाओं के स्थापित हो जाने से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बच्चों एवं भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को अत्यधिक सुविधा होगी। नागपुर मंडल, रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप, यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यात्रियों की आवश्यकताओं एवं सुझावों को ध्यान में रखते हुए मंडल समय-समय पर यात्री सुविधाओं में सुधार करता आ रहा है। रेल प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक यात्री की यात्रा न केवल सुरक्षित और आरामदायक हो, बल्कि सुविधाजनक भी हो। इसी दिशा में आधुनिक तकनीक और यात्री हितैषी व्यवस्थाओं को चरणबद्ध रूप से लागू किया जा रहा है, ताकि रेलवे यात्रा का अनुभव और अधिक सुखद एवं सहज बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments