लापता फाइनेंस एजेंट का बोरे में मिला शव

0
694

गोंदिया. जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम दशरथटोला क्षेत्र में बोरे में शव मिलने से खलबली मच गई. यह घटना शनिवार, 20 सितंबर को सामने आई. मृतक की पहचान बालाघाट जिले के देवबर्रा निवासी शुभम मनोहर वाहने 26 के नाम से की गई. बताया गया है कि मृतक एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी के पद पर कार्यरत था. अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञातों ने उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बांधकर फेंक दिया होगा. सालेकसा पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर विभिन्न दिशा से मामले की जांच शुरू कर दी है. शुभम वाहने फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था. बताया जा रहा है कि वह अपनी दोपहिया से सालेकसा क्षेत्र में कंपनी के काम के लिए आया था, लेकिन वह देर शाम तक अपने गृहग्राम नहीं लौटा, जिस वजह से परिजनों ने 4 सितंबर को पुलिस थाने में गुमशुदा की शिकायत दर्ज कराई. सालेकसा तहसील के दशरथटोला खेत परिसर में एक बोरा भरा हुआ दिखाई दिया. जिसकी जानकारी सालेकसा पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here