लोकेश यादव गोलीकांड में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

0
233

मुख्य आरोपी अब भी फरार
गोंदिया. पूर्व पार्षद लोकेश उर्फ कल्लू यादव को 11 जनवरी को गोली मार दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन गिरफ्तार आरोपियों के बयान के बाद फिर दो आरोपियों को 13 जनवरी की रात गिरफ्तार किया गया है. अब 14 व 15 जनवरी को फिर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन मुख्य आरोपी प्रशांत मेश्राम अब भी फरार है.
पैसों के लेनदेन को लेकर पूर्व पार्षद लोकेश (कल्लू) यादव पर हेमू कॉलोनी, यादव चौक में मोटरसाइकि से आए आरोपियों ने गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की तथा वह वहां से भाग गए. इस मामले में पुलिस ने कलमेश्वर निवासी आरोपी गणेश शर्मा, अक्षय मानकर को कलमेश्वर से हिरासत में लिया गया. उसका साथी कुंभारेनगर निवासी धनराज उर्फ रिंकू राऊत को गिरफ्तार गंगाझरी जंगल से पकड़ा गया. नागसेन मंतो को गोंदिया से गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा भीमनगर निवासी शुभम हुमने (27), कुंभारेनगर निवासी सुमित डोंगरे (23) को 13 जनवरी की रात गिरफ्तार किया गया. अब फिर 14 जनवरी को कुंभारेनगर निवासी रोहीत मेश्राम (22), नितेश उर्फ मोनु कोडापे (28) को बंदूक रखने के लिए मदद करने पर गिरफ्तार किया गया. वहीं 15 जनवरी को सिंगलटोली निवासी आरोपी मयुर उर्फ सानु रंगारी (27) को घटना के दिन आरोपी गणेश शर्मा व अक्षय मानकर को मोटरसाइकिल से भागने में मदद की इसलिए गिरफ्तार किया गया है. लोकेश यादव गोलीकांड में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन मुख्य आरोपी प्रशांत मेश्राम अब तक फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही हैं. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विजय गराड कर रहे हैं.

बंदूक, मोटरसाइकिल, मोबाइल जब्त
लोकेश यादव गोलीकांड में इस्तेमाल की गई बंदूक, 3 जिंदा कारतूस, 2 मोटरसाइकिल व 4 मोबाइल आरोपी रोहीत मेश्राम के पास से जब्त कर लिए गए. सभी आरोपियों को 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here