पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गोंदिया बंद, सभी पार्टियों का निकला पैदल मोर्चा

0
361

गोंदिया. पहलगाम में आतंकी हमले की घटना के विरोध में शनिवार को संयुक्त सकल हिंदू समाज द्वारा बंद का आव्हान किया गया था. जिसके तहत गोंदिया में शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक संपुर्ण गोंदिया शहर बंद रखा गया. इसमें मेडिकल व अस्पताल शुरू रहे. इसी बीच शहर में रैली निकाली गई. इस दौरान पाकिस्मात मुर्दाबाद के नारे लगाए गए.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों का धर्म पूछ कर 28 हिंदू पर्यटकों की आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर जघन्य हत्या कर दी थी जिसके विरोध स्वरूप गोंदिया में सकल हिंदू समाज द्वारा सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित कर आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर स्वयंफुर्ति से शाम 5 से 9 बजे तक बंद रखा व जनाक्रोश रैली निकल कर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे बाजी की साथ ही 7.45 से 8 तक सभी प्रतिष्ठानों व घरों की लाइट बंद कर ब्लैक आउट किया. उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटन के लिए आए पर्यटकों से उनका धर्म पूछ कर हिंदू पर्यटकों पर अंधाधुंध गोली चलाते हुए 28 नागरिकों की जघन्य हत्या कर दी थी. जिसका विरोध संपूर्ण देश में किया जा रहा है इस हत्याकांड का विरोध के लिए गोंदिया में सकल हिंदू समाज द्वारा शनिवार 26 अप्रैल की शाम 05 से 9 बजे तक सांकेतिकबंद का आवाहन किया था जिसे संपूर्ण व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व राजनीतिक दलों ने समर्थन देकर स्वयं फुर्ति से बंद रख रखा.

सामूहिक श्रद्धांजलि
नेहरू प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन के सकल हिंदू समाज द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों की गोली से शहीद हुए नागरिकों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई. ब्लैक आउट आतंकवाद के खिलाफ वह शाहिद नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में श्याम 7.45 से 8 तक सभी प्रतिष्ठानों की वह घरों की लाइट बंद कर ब्लैक आउट किया गया.

हजारों की संख्या में शामिल नागरिक
सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित किए गए जनाक्रोश मोर्चा व स्वयं फुर्ति बंद को नागरिकों द्वारा भारी प्रतिसाद देते हुए बंद रखने के साथ ही हजारों की संख्या में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here