Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorized259 धार्मिक स्थलों से हटाए लाउडस्पीकर

259 धार्मिक स्थलों से हटाए लाउडस्पीकर

गोंदिया. ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के 180 मंदिर, 45 मस्जीद, 1 गुरुद्वारा व 33 बौद्ध विहार ऐसे कुल 259 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए गए.
गोंदिया पुलिस बल द्वारा पुलिस थाना स्तर पर धार्मिक व अन्य प्रतिष्ठानों के पदाधिकारियों के लिए बैठक आयोजित की गई है ताकि वे धार्मिक स्थलों व अन्य प्रतिष्ठानों से अनाधिकृत लाउडस्पीकर आदि स्वयं हटा लें तथा उन्हें धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर आदि हटाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. जिसके अनुसार, जिले के अधिकांश धार्मिक स्थलों व अन्य प्रतिष्ठानों से हॉर्न, लाउडस्पीकर आदि स्वतःस्फूर्त रूप से व संबंधित प्रतिष्ठानों के पदाधिकारियों के समन्वय से हटा दिए गए हैं. अब तक गोंदिया जिले में कुल 259 धार्मिक प्रतिष्ठानों से लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं. जिनमें 180 मंदिर, 45 मस्जिद, 1 गुरुद्वारा व 33 बौद्ध विहार शामिल हैं.
जिला पुलिस बल अपील कर रहा है कि धार्मिक व अन्य प्रतिष्ठानों के पदाधिकारी स्वयं ही धार्मिक स्थलों व अन्य प्रतिष्ठानों से लाउडस्पीकर आदि हटाने की कार्रवाई कर पुलिस बल का सहयोग करें. हाल ही में उच्च न्यायालय ने आपराधिक रिट याचिका क्र. 4729/2021 के परिप्रेक्ष्य में अवैध रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर आदि से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के संबंध में कानून के क्रियान्वयन के लिए निर्देश जारी किए हैं. जिसके अनुसार, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यदि जिले में धार्मिक स्थलों व अन्य प्रतिष्ठानों पर अनधिकृत लाउडस्पीकर आदि पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments