Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedमराठा आरक्षण पर बोले पूर्व मंत्री डॉ. फुके- जरांगे सिर्फ एक मोहरा,...

मराठा आरक्षण पर बोले पूर्व मंत्री डॉ. फुके- जरांगे सिर्फ एक मोहरा, खिलाड़ी शरद पवार है..

 

ओबीसी कोटे से मराठाओं को आरक्षण देने की जरांगे की मांग पर पवार, ठाकरे, पटोले, ने अपनी भूमिका स्पष्ट करें- विधायक डॉ. फुके

गोंदिया : मराठा समाज को ओबीसी समुदाय के कोटे से आरक्षण देने की असंवैधानिक मांग कर रहे मनोज जरांगे पाटील की हठधर्मिता वाली मांग पर आज राज्य के पूर्व मंत्री एवं ओबीसी समाज के नेता डॉ. परिणय फुके फिर एक बार सामने आए। फुके ने आज उपराजधानी में कहा कि, महाराष्ट्र में सिर्फ कुछ नेताओं के इशारे पर दो समुदाय को लड़ाने, राजनीति व षड्यंत्र रचा जा रहा है। ये किसके इशारे पर हो रहा है ये महाराष्ट्र की जनता जानती है।

विधायक डॉ. फुके ने कहा, मनोज जरांगे को लगता है कि उनके पीछे पूरा मराठा समाज खड़ा है। अगर जरांगे को ऐसा लगता है तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में 288 जगहों पर चुनाव लड़कर दिखाए। राजनीतिक षडयंत्र में एक मोहरे की तरह पीस रहे जरांगे कि लोकप्रियता अब खत्म हो चुकी है। उनकी असलियत अब सामने आ रही है।

फुके ने कहा, जरांगे के पीछे शरद पवार खड़े हुए है। शरद पवार ने राजनीति के तहत ये साजिश रची और दो समुदाय को आरक्षण के आड़ में लड़ाने का कार्य किया। फुके ने कहा, वे उनके मंसूबो को कभी होने नहीं देंगे। वे ओबीसी समुदाय के लिए तत्परता से खड़े रहकर आरक्षण को धक्का लगने नही देंगे।

फुके ने कहा, राज्य में सिर्फ देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने मराठा आरक्षण के लिए सोचा और मुख्यमंत्री रहते मराठा समाज को न्यायालय में टिकने वाला आरक्षण दिया। परंतु महाविकास आघाडी सरकार ने सत्ता में आते ही इस आरक्षण को खत्म करने का कार्य किया। ओबीसी समाज के लिए आजतक भाजपा ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया, करोड़ो की निधि खर्च की, और सबका साथ सबका विकास पर जोर दिया। लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि राज्य में ऐसी सरकार हो जो सबका भला चाहती हो, इसलिए वे लोग राजनीतिक षडयंत्र कर दो समुदाय को आरक्षण के नाम पर लड़ाने का कार्य कर रहे है।

परिणय फुके ने कहा, जरांगे मराठाओं के नाम पर राजनीति कर रहे है। उनका कतई मकसद नही की मराठाओं को आरक्षण मिले। उनकी सभी मांगे असंवैधानिक व कानून के विपरीत है। फुके ने कहा, ओबीसी के कोटे से मराठाओं को आरक्षण देने की मांग पर शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नाना पटोले ने अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments