शहर में CCTV कैमरों की अपनी पुरानी मांग को दोहराया : आरोपी होंगे जल्द ही सलाखों के पीछे, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे
गोंदिया. जिले के व्यापारियों की शीर्ष संगठना गोंदिया जिला व्यापारी फेडरेशन नें गोंदिया शहर के अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हुई चोरी की घटना को लेकर आज (4 जनवरी को) फेडरेशन के अध्यक्ष किरनकुमार मूंदड़ा के नेतृत्व में जिले के एस.पी.गोरख भामरे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फेडरेशन नें घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है की शहर के व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन नाकाम रहा है जिसके फलस्वरूप यह घटना घट गई। फेडरेशन नें CCTV कैमरे की अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए कहा कि शहर में जल्द ही कैमरों की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे चोरो के हौसले पस्त हो सके और आगे इस तरह की घटना को रोका जा सके। ज्ञापन का वाचन फेडरेशन महासचिव अपूर्व अग्रवाल ने किया। एस.पी.गोरख भामरे नें प्रतिनिधि मंडल को प्रत्युत्तर में कहा कि इस दिशा में प्रयास प्रारम्भ है और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने CCTV कैमरे के विषय में कहा कि वे इस विषय में कलेक्टर एवं पालक मंत्री से चर्चा करेंगे ताकि DPDC मीटिंग में यह मुद्दा पारित किया जा सके। उन्होंने शहर में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने के आदेश त्वरित जारी कर दिए हैं,यह विशेष उल्लेखनीय है। साथ ही शहर में युवाओं के बीच नशे के बढ़ते प्रभाव पर कार्यवाही करने की मांग फेडरेशन की ओर से की गई । क्षेत्र में व्याप्त कुरीतियों को रोकने के लिए सामाजिक संगठनों की कमेटी बनाकर उसके माध्यम से पहल करने की बात भी फेडरेशन के द्वारा रखी गई। प्रतिनिधि मंडल में संस्था अध्यक्ष किरनकुमार मूंदड़ा,महासचिव अपूर्व अग्रवाल,कोषाध्यक्ष शंकर अग्रवाल,उपाध्यक्ष सतीश कुन्दनानी,मार्गदर्शक दिनेश जयपुरिया,सचिव राजकुमार तिवारी,प्रचार प्रसार प्रमुख अजय खंडेलवाल,हरीश शिवहरे, कमल पुरोहित, राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।






