ब्रेकिंग न्यूज, मवेशी तस्करी कर रहा ट्रक पलटा, 30-40 मवेशियों की मौत

0
345

गोंदिया : मवेशी तस्करी कर रहा एक ट्रक पलट गया, जिससे 30 से 40 पशुओं की मौत हो गई. यह घटना 5 फरवरी 2025 को सुबह के समय कोरची-चिचगड़ रोड पर स्थित डासगड़ घाट पर घटित हुई, जो चिचगड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. दुर्घटना के बाद चालक भाग गया. ट्रक क्रमांक एमएच 30 बीडी 1095 से 50-60 मवेशियों को कोरची से चिचगड़ मार्ग ले जाया जा रहा था. चिचगड़ दासगड़ प्रवेश द्वार के सामने घाट की मोड़ पर नियंत्रण खोने से ट्रक पलट गया. इस दुर्घटना में 30 से 40 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पशु घायल हो गए. बताया जा रहा है कि चालक भी घायल हुआ है, क्योंकि ट्रक के केबिन में खून के धब्बे पाए गए. इस घटना की जानकारी चिचगढ़ पुलिस को दे दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here