शिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में विविध मुद्दों का संज्ञान लेकर जल्द निराकरण के जिप अधिकारीयों को दिए निर्देश..
गोंदिया. जिला परिषद के शिक्षण विभाग की लचर कार्यप्रणाली के तहत चल रही अकर्मण्यता, लापरवाही और ढिलाई पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर विधायक विनोद अग्रवाल ने जिला परिषद सभागृह में समीक्षा बैठक का आयोजन कर शिक्षा विभाग की जमकर क्लास लगाई।
बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति का सामने आया। बैठक में विनोद अग्रवाल ने छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति के प्रकरणों के तत्काल निपटारों के लिए कार्ययोजना बनाकर उसके निराकरण के निर्देश दिए। ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की शिक्षा को लेकर परेशानी न हो। विधायक विनोद ने बैठक में शिक्षक संघ द्वारा प्राप्त शिक्षकों के विविध विषयों का संज्ञान लेकर प्रत्येक 15 दिनों में इसके निराकरण हेतु समिति गठित करने के निर्देश दिए, वही कैफों द्वारा बिल निकालने पर देरी करने पर उन्हें फटकार लगाई और सकारात्मकता से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में गर्मी के दिनों को देख समय में बदलाव करने, छात्रों के उत्पन्न का दाखला, शिक्षकों के आवास भत्ता, अपंग भत्ता, डीसीपीएस/एनपीएस अंतर्गत पेंशन का विषय, रिक्त पदों की भर्ती, वेतनश्रेणी में दुजाभाव करने, शिक्षण बजट में बढ़ोत्तरी करने सहित करीब 72 विविध विषयों पर सकारात्मक चर्चा कर उसके निराकरण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल के साथ विधायक राजकुमार बडोले, जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. मुरुगनाथम, जिप उपाध्यक्ष व शिक्षण सभापति सुरेश हर्षे, बांधकाम सभापति डॉ. लक्ष्मण भगत, लेखाधिकारी, शिक्षा विभाग माध्यमिक के शिक्षणाधिकारी डॉ. महेंद्र गजभिये, प्राथमिक के सुधीर महामुनि, शिक्षण संघ के सभी शिक्षक पदाधिकारी व शिक्षकों की उपस्थिति रही।






