Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमांग गारोडी और बैगा परिवारों को मिलेगा उनका हक-अधिकार : विधायक विनोद...

मांग गारोडी और बैगा परिवारों को मिलेगा उनका हक-अधिकार : विधायक विनोद अग्रवाल

गोंदिया. आजादी के 78 साल बाद भी बैगा समाज और मांग गारोडी समाज, सामान्य नागरिकों को मिलने वाली हर बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहकर भूख, बेकारी, गरीबी, अन्याय को सहते हुए अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रहा है। उपेक्षा का शिकार इस समाज को समाज के मुख्य धरा में लाने विधायक विनोद अग्रवाल प्रबलता से प्रयासरत होकर उन्हें उनका हक और अधिकार तथा मूलभूत सुविधाएं दिलाने का प्रयास कर रहे है। हाल ही में विधायक विनोद अग्रवाल ने कुड़वा ग्राम पंचायत अंतर्गत रह रहे मांग-गारोडी बस्ती और अदासी ग्राम पंचायत में रह रहे बैगा बस्ती के परिवारों के बीच जाकर उनकी परिस्थितियों के बारे में जाना। संज्ञान में आया कि सैकडों लोग है जो सरकार की विभिन्न योजनाओं से आज भी वंचित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे है।

इनमें अनेकों साल से रह रहे लोगो के पास आधार कार्ड नही है, जाती का प्रमाण पत्र नही है। जन्म का दाखला नही है। राशनकार्ड नही है। आवास नही है। विधायक विनोद अग्रवाल ने पिछले 28 फरवरी को कुड़वा के मांग गारोडी बस्ती स्थित पालवर्ची शाला और अदासी के ग्राम पंचायत को भेंट देकर वहां राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लगायी। ग्राम पंचायत और जिलाधिकारी कार्यालय के अभिलेखागार से रीकॉर्ड की पड़ताल के निर्देश देकर उन्हें मूलभूत सुविधाओं के साथ, राशनकार्ड, आधार कार्ड, जाती प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाज को मुख्य धरा में लाने बस्ती में बिजली, मोदी आवास योजना का लाभ, बोरवेल, पानी टँकी सहित अनेक सुविधाएं प्रदान करने का भरोसा जताया। विधायक श्री अग्रवाल कुड़वा में प्रशांत बोरसे द्वारा संचालित पालवर्ची शाला में पढ़ रहे मांग गारोडी समाज के बच्चों को देखकर प्रफुल्लित हुए। प्रशांत बोरसे द्वारा की जा रही इस कोशिश को सराहा और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल के साथ उपविभागीय अधिकारी श्री खंडाईत, तहसीलदार शमशेर पठान, पालवर्ची शाला संचालक व भटके विमुक्त कल्याणकारी परिषद के विदर्भ प्रांत प्रमुख प्रशांत बोरसे, जगदीश बहेकार, अदासी ग्राम पंचायत के सरपंच उषाताई भोंडे, उपसरपंच सुधीर ब्राम्हणकर, बालुभाऊ बिसेन, अंकेश कांबले, सुरेश येड़े, तलाठी श्री भोयर, मंडल अधिकारी आदि की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments