देवरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन : उड्डाणपुल और धान बोनस के लिए प्रयास का आश्वासन
गोंदिया. अग्रसेन भवन, आमगांव रोड, देवरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तहसील इकाई की ओर से सांसद राजेंद्र जैन के सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सांसद जैन का उत्स्फूर्त स्वागत करते हुए शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि सांसद प्रफुल्ल पटेल के माध्यम से देवरी शहर की यातायात समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित उड्डाणपुल का निर्माण सिंगल पिलर पर करने के संबंध में संबंधित विभाग से लगातार प्रयास किया जाएगा। साथ ही किसान विकास का केंद्रबिंदु है। धान उत्पादक किसानों को बोनस दिलाने के लिए भी शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रयास किया जाएगा।

सांसद जैन ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शासन के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने तथा पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नरेश माहेश्वरी, प्रेमकुमार रहांगडाले, सुरेश हर्षे, केतन तुरकर, रमेशभाऊ ताराम, गोपाल तिवारी, सी.के. बिसेन, पार्वताबाई चांदेवार, अर्चना ताराम, सुमन बिसेन, उषा तिवारी, प्रल्हाद भोयर, पंकज सहारे, भैय्यालाल चांदेवार, नेमीचंद आंबीलकर, हिना टेंभरे, शर्मिलाताई टेंभुर्णे, सचिन अग्रवाल, भैय्यालाल पुस्तोडे, सुमित अग्रवाल, श्रेय जैन, मुकेश अग्रवाल, कैलास अग्रवाल, दिलीप दृगकर सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



