संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

गोंदिया. भंडारा-गोंदिया जिले के दौरे पर आए सांसद श्री प्रफुल पटेल ने आज रामनगर स्थित अपने निवास पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं कठिनाइयों को जाना। इस दौरान किसानों और नागरिकों ने सड़क, सिंचाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सांसद श्री पटेल के समक्ष रखीं। उन्होंने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और इनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सांसद प्रफुल पटेल ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों, नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद श्री पटेल ने संबंधित मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



