गायत्री रास गरबा उत्सव में पहुंचे सांसद राजेंद्र जैन, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
गोंदिया. शारदीय नवरात्रोत्सव के पावन पर्व पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में गायत्री रास गरबा की ओर से आयोजित गरबा उत्सव में सांसद राजेंद्र जैन ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जगत जननी मां भवानी दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि शारदीय नवरात्रि आदिशक्ति की उपासना और भक्ति का पवित्र पर्व है। नौ दिनों तक गरबा और डांडिया के माध्यम से श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना करते हैं। इस उत्सव में भक्तिमय वातावरण के साथ पारंपरिक संस्कृति और सामूहिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिलता है। उन्होंने नवरात्रोत्सव की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए मां जगदंबा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
इस अवसर पर रुचिता ठाकुर, माधुरी नासरे, निखिल जैन, राजू एन. जैन, अखिलेश सेठ, राज शुक्ला, लोकेश यादव, अनुज जयस्वाल, सुनील पटले, रवि रामटेकर, लव माटे, शरभ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।



