गोंदिया. धार्मिक नगरी गोंदिया में शारदीय नवरात्री के पावन पर्व पर शहर के विविध स्थानो पर नवरात्रोत्सव बडी धुमधाम से मनाया जा रहा हैं. इस दौरान सांसद प्रफुल पटेल ने शारदा उत्सव समिति, मनोहर चौक, श्री टॉकीज चौक दुर्गा उत्सव समिति, श्रीटाकीज चौक, माँ जगदंबा धाम, दुर्गा चौक, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, गांधी प्रतिमा, विविध मंडलों में भेट देकर मॉ दुर्गाजी के दर्शन व आशीर्वाद लिया. इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान नवरात्री के पावन पर्व पर जगत जननी माँ भवानी सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, इस शुभकामनाओं के साथ नवरात्रि के पावन पर्व पर सभी माता के भक्तगणों को सांसद प्रफुल पटेल ने बधाई दी.
इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन, कमलेश खोकरे, राजू एन. जैन, महेश दादरीवाल, सुनील अग्रवाल बारदाना, नागेंद्रनाथ चौबे, राजेश अग्रवाल, प्रेमकुमार जायस्वाल, भुवनेश चौबे, क्रांती जायस्वाल, राधे भाया, विमल असाटी, गुड्डू राठी, रमेश अग्रवाल, शिवम खोकरे, पुलकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुकेश जैन, संजय शर्मा, यश चौरासिया, हरी ओझा, विशाल शर्मा, आर्यन जैन, मितेश मुक्ता, हिमांशू येटरे, तेजस येटरे, विपुल जैन, शशांक चौरासिया, मोनू अग्रवाल स्वास्तिक सहीत बहुसंख्या में भाविक भक्त उपस्थित थे.



