गोंदिया. देवरी पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.95 किलो गीला गांजा सदृश पदार्थ जब्त किया है. नवाटोला वन विभाग चेकपोस्ट के पास की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1 लाख 6 हजार 750 रु. का माल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम भंडारा जिले के आनंदनगर निवासी विशाल निरंजन पाटील (28) बताया गया है. उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 पर रायपुर-नागपुर मार्ग स्थित नवाटोला गांव के वन विभाग चेकपोस्ट परिसर में संदिग्ध की नीले रंग की ट्रैवल बैग की राजपत्रित अधिकारी व पंचों की उपस्थिति में तलाशी ली गई. इस दौरान खाकी रंग की पॉलीथिन में पैक दो पुड़िया मिलीं. इनमें हरे रंग का तीव्र गंध वाला डंठल, बीज, पत्तियां और चूरे के स्वरूप में गीला गांजा सदृश पदार्थ पाया गया. पुलिस ने दोनों पुड़ियों से कुल 2.95 किलो पदार्थ जब्त किया. इसकी कीमत 1 लाख 4 हजार 750 रु. तथा बैग की कीमत 2 हजार रु. आंकी गई. इस प्रकार कुल 1 लाख 6 हजार 750 रु. का माल जब्त किया गया. इस मामले में देवरी थाने में मामला दर्ज किया गया है. जांच पुलिस उपनिरीक्षक मिलिंद गेडाम कर रहे हैं.
2.95 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, नवाटोला वन विभाग चेकपोस्ट के पास की कार्रवाई