दिघोरी-सानगडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, डोंगरगांव के की घटना

0
7

बीएससी की परीक्षा देकर लौट रहे थे दोनों, वाहन चालक फरार
गोंदिया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दोपहिया सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार (13 नवंबर) रात करीब 9 बजे अर्जुनी मोरगांव तहसील के डोंगरगांव के पास दिघोरी-सानगडी मार्ग पर हुआ। मृतकों की पहचान भावेश जयकिशन फुंडे (25), निवासी सालेबर्डी और देवा माधवराव कठाणे (22), निवासी विहिरगांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंडारा जिले के सालेबर्डी निवासी भावेश फुंडे और विहिरगांव कनाडा निवासी देवा कठाणे बीएससी की परीक्षा देने के लिए शुक्रवार सुबह दोपहिया वाहन से लाखनी गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतिम छोर पर स्थित डोंगरगांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी मोरगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को स्थानीय ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। मामले में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी। पुलिस फरार वाहन चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here