गोंदिया जिले के विकास की लडाई को पूरी ताकत से लडने का किया जायेगा काम : पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

0
7

पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल व्दारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम भारी उत्साह के साथ उल्हासपूर्वक संपन्न
नवनिर्वाचित विधायक अभिजीत वंजारी रहे विशेष आकर्षण का केन्द्र : नानाभाऊ पटोले, डॉ नामदेवराव किरसान, डॉ. प्रशांत पडोले सहीत जिले के वरिष्ठों की रही भव्य उपस्थिती
अभिजीत वंजारी की ऐतिहासिक विजय से दिपावली पर्व का उत्साह हुआ दुगना
गोंदिया. पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल व्दारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर सभी नागरीकों एवम् कार्यकर्ताओं से शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन उल्लास भरे वातावरण में संपन्न हुआ। संपुर्ण गोंदिया जिले से पधारे गणमान्य नागरीकों एवंम बडी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ कॉग्रेस-भाजपा-राकां नेता विशिष्ठ रुप से उपस्थित रहे एवंम सभी ने उपस्थितों को दिपावली पर्व पर बधाई शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त गणमान्यों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुये पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, गोंदिया और यहां के लोगों से उनका दिल का रिश्ता है और वे विधायक रहे न रहे लोगों से बनाया रिश्ता निभाते रहेंगे और हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का पुरा प्रयास करेंगे। देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में कॉग्रेस पक्ष दिन प्रति दिन मजबूत हो रहा है और वोट चोरी को लेकर लोगों के मन में कहीं ना कहीं संदेह पैदा हुआ है। हाल ही में बैलेट से संपन्न हुए नागपूर पदविधर मतदार संघ में एड. अभिजीत वंजारी की विजय से इस बात पर मुहर लगी है कि ईवीएम की तुलना में बैलेट से यदी चुनाव होते है तो आज भी कॉग्रेस देश में सर्वोच्च पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने आगे कहा कि, अब सभी कार्यकर्ताओं को आगामी जिला परिषद ग्राम पंचायत चुनाव के लिए एक बार पुनः संघर्ष के लिये तैयार रहना होंगा और निश्चित रुप से जब हर कार्यकर्ता कॉग्रेस की लोककल्याण नीतियों को लेकर घर-घर पहुँचेगे तो पुनः देश में भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस का उदय निश्चित है। जिस तरह से गोंदिया नगर परिषद में सचिन शेंडे के रुप में कॉग्रेस का नगराध्यक्ष चुना गया उसी तरह जिला परिषद में भी कॉंग्रेस एवम् मित्र दलों का अध्यक्ष चुनकर लाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस शुभ अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक एड. अभिजीत वंजारी का भव्य सत्कार पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, विधायक नाना पटोले, सांसद डॉ. नामदेवराव किरसान, डॉ. प्रशांत पडोले एवम् सभी गणमान्य अतिथीयों की उपस्थिती में संपन्न हुआ।  पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने एड. अभिजीत वंजारी को शॉल-श्रीफल एवम् अहिंसा के प्रतिक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा प्रणित हस्तनिर्मित चरखा भेंट कर, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपस्थितों को संबोधित करते हुए विधायक एड वंजारी ने कहा कि नागपूर पदविधर संघ का चुनाव आटे-काटे का चुनाव था लेकिन पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल और गोंदिया जिले के कॉग्रेस नेताओं के सहयोग से वह इस चुनाव में संघर्षपूर्ण विजय को प्राप्त कर पाएं, जिसके लिए उन्होने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कॉग्रेस पक्ष को मजबूती देने का आव्हान किया एवम् सभी उपस्थितों को दिपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। विधायक नाना पटोले ने कहा कि, गोपालदास अग्रवाल साहब और उनका रिश्ता काफी पुराना है एवम् विधीमंडल में गोंदिया जिले के अपने-अपने मतदार संघ में अधिकतम शासकीय निधी लाकर अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास करना हम दोनो की प्राथमिकता रही। गोंदिया जिला तालाबों का जिला है और जिले की प्राणरेखा वैनगंगा नदी को नल गंगा नदी से जोडकर जिले के तालाबों को पानी की भरपूर उपलब्धता कराना उनकी प्राथमिकता है जिससे जिले के किसानों को वर्तमान में पडे सुखें से हो रही भारी अडचनों से मुक्ती दिलाई जा सकें। सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने कहा कि, जिस तरह पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का यह बढ़ा सा परिवार बनाया है और दलगत से राजनीति से ऊपर उठते हुए प्रत्येक दल में अपनी व्यक्तीगत छबी बनाई है, उसी का परिणाम है कि, आज मेरे जैसे अन्य पार्टीयों के भी वरिष्ठ नेतागण इस दीपावली मिलन समारोह में आत्मीयता से न सिर्फ सहभाग करते है, अपितु गोपाल भैय्या जैसे विराट राजनैतिक सोच के व्यक्ती की प्रशंसा भी करते है। उन्होंने सभी उपस्थितों को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाए प्रदान की। केन्द्र सरकार के रवैये पर कडा प्रहार करते हुए उन्होने जिले में पडे अकाल को लेकर राज्य सरकार के रवैये की कडी आलोचना की। इस अवसर पर प्रमुख रुप से उपस्थित सांसद डॉ. नामदेवराव किरसान, पूर्व सांसद डॉ. खुशाल बोपचे, पूर्व सांसद मधुकर कुकडे, पूर्व विधायक हेमंत (तानू) पटले, पूर्व विधायक खोमेश रहांगडाले, पूर्व जि.प. अध्यक्ष उषा मेंढे नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, पूर्व जि.प. सभापती पी. जी. कटरे, पूर्व नगराध्यक्ष अशोक इंगले ने सभी उपस्थितों को दिपावली की शुभकामनाएं प्रदान की। समारोह का कुशल मंच संचालन एवम् आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कॉग्रेसी नेता अपूर्व अग्रवाल ने किया। मंच पर प्रमुख रुप से जिला कॉग्रेस अध्यक्ष अमर वराडे, पूर्व जि.प. अध्यक्ष एड. के. आर. शेंडे, विनोदकुमार जैन (सीए), झामसिंगभाऊ बघेले, पूर्व जिला कॉग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम (बाबा) कटरे, जिला किसान कॉग्रेस के अध्यक्ष जितेश राणे, पंचायत समिति के पूर्व उपसभापति राजकुमार (पप्पु) पटले, बहेकार व्यसन मुक्ति केन्द्र के संचालक एवं वरिष्ठ कॉग्रेसी विजयभाऊ बहेकार, सुरेश चौरागडे, राधेलाल पटले, जिला सहकारी बैंक संचालक अरुण दुबे, मारवाडी युवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल, प्रफुलबाबु अग्रवाल, गोरेगांव नगर परिषद अध्यक्ष तेजराम बिसेन, न.प. पार्षद सुनिल भालेराव, पंकज यादव, विजय रगडे, अजय अग्रवाल, चंद्रकुमार चुटे, अमर रंगारी, रुपेश नशीने, दुर्गा सुनिल तिवारी, बेबीनंदा बंसोड, दिपा सहारे, दिपीका रुसे, क्रांती जायसवाल, ज्योती फुंडे आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here