गोंदिया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रफुल पटेल रविवार, 29 नवंबर 2026 को गोंदिया जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे रामनगर स्थित अपने निवास स्थान पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सांसद प्रफुल पटेल सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामनगर स्थित अपने निवास पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ सांसद राजेंद्र जैन सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी प्रमुखता से मौजूद रहेंगे। इस मुलाकात के दौरान जिले में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीति तथा विभिन्न राजनीतिक एवं स्थानीय विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही सांसद पटेल पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी बातों और सुझावों को भी जानेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से गोंदिया जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर रामनगर स्थित निवास स्थान पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस मुलाकात में सहभागी बनें।



