गौण खनिज अवैध परिवहन, दो वाहनों पर कार्रवाई

0
243

गोंदिया : तिरोड़ा तहसील गौण खनिज तस्करों का केंद्र बिंदु बन गया है। इस तहसील में बड़े पैमाने पर अवैध गौण खनित उत्खनन कर यातायात किया जाता है। इतना ही नहीं तो मध्य प्रदेश राज्य से भी बेखौफ बगैर लायसंेस के गौण खनिज की तस्करी की जाती है। ऐसा होने पर भी राजस्व विभाग कोई भी कार्रवाई करते दिखाई नहीं दे रहा है ऐसा आरोप ग्रामीणांे द्वारा लगाया जा रहा है। इस आरोप को गलत ठहराते हुए राजस्व विभाग की टीम ने दो वाहन पकड़कर उन पर कार्रवाई की। इसके अलावा इस तहसील में रेती एवं मुरूम का अवैध उत्खनन भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह सब आंखांे के सामने हो रहा है। लेकिन इस ओर राजस्व विभाग दुर्लक्ष कर रहा है ऐसा आरोप भी ग्रामीणो द्वारा लगाया जा रहा है। तहसील कार्यालय के अधिकारियो की टीम ने 3 मार्च को गस्त के दौरान अवैध गौण खनिज का यातायात करने वाले दो वाहनोंपर कार्रवाई की। ग्राम सतोना क्षेत्र में ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 34 / एपी 2358 का चालक सोनु चव्हान को अवैध मुरूम का यातायात करते हुए पकड़ा गया। इसके साथ ही टिप्पर क्रमांक एमएच 40/ 7121 को 5 ब्रास मुरूम यातायात करते हुए पकड़ा गया। इस दोनों कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ तिरोड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार नागपुरे एवं उनके सहयोगी प्रवीण रोकडे, राजेश बोकड़े, पटवारी भुते, मेश्राम, ऊगांवकर ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here