चुनाव हार जाता हूं इसलिए वोट नही देते हो, एकबार हारने वाले को वोट दोंगे तभी तो चुनाव में जीत हासिल होगी : एड. वीरेन्द्र जायसवाल

0
226

गोंदिया. भंडारा-गोंदिया संसदीय क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार ओबीसी हिन्दू संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. वीरेन्द्र जायसवाल ने जनता के बीच एक मार्मिक बयान जारी किया है।
एड. वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि, मैं चुनाव चुनाव हार जाता हूँ इसलिए आप लोग वोट नही देते हो। लेकिन मेरी इच्छा है कि आप लोग एकबार हारने वाले को वोट दोंगे, तभी तो चुनाव में जीत हासिल होगी।
26 मार्च को एड. वीरेंद्र जायसवाल ने भंडारा-गोंदिया निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने तीन चुनाव चिन्हों का नामांकन में उल्लेख किया है। जिसमें गैस सिलेंडर, ऑटो रिक्शा एवं ट्रक का समावेश है।
जायसवाल ने कहा, 30 मार्च को शाम 4 बजे चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद 31 मार्च से वे अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here