NRHM आंदोलनकारियों की सुध लेने पहुंचे सांसद डा. पडोले, सभी मांगों के संदर्भ में केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे चर्चा

0
228

गोंदिया. जिले के गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचने वाले NRHM के सैकड़ों संविदा नर्सेस-कर्मचारी आदि पिछले अनेक दिनों से स्थाई किए जाने तथा अन्य मांगों को लेकर जिलाधीश कार्यालय के सामने आंदोलनरत है. सांसद डा. प्रशांत पडोले ने आंदोलन पंडाल को भेंट देकर, NRHM आंदोलकारियों की मांगों की जानकारी ली, उनकी मांगों को कांग्रेस पार्टी का समर्थन जाहिर किया व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से सभी विषयों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है.
इस अवसर पर सांसद डा. प्रशांत पडोले ने कहा कि, देश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए, तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनीया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की मनमोहनसिंग सरकार ने दुरदृष्टि का निर्णय लेते हुए, अप्रैल 2005 में देश में NRHM योजना लागु की, जिससे देश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवा पहुंची, वहीं लाखों युवओं को रोजगार प्राप्त हुआ. मनमोहनसिंग सरकार के नेतृत्व में NRHM के बलकटीकरण के लिए कार्य हुए, जिससे गोंदिया जैसे पिछड़े जिले की जिला परिषद परिसर में NRHM अंतर्गत भव्य दवा गोदाम निर्मित है. गांव-गांव तक PHC-उपकेंद्रों की सुसज्ज इमारते और उपकेंद्रों तक मैं आयुर्वेदिक डाक्टर-नर्सों की नियुक्ती हुई. लेकिन खेद का विषय है कि, व्हॉटसप, फेसबुक पर भाजपा के दुषप्रचार से प्रभावित होकर, हमने विकास की बात करनेवाली कांग्रेस को छोड़कर, केवल जाती-धर्म के नाम पर द्वेष फैलानेवाले दलों को देश की सत्ता सौप दी. आज भाजपा की सरकारें योजना में कार्यरत कर्मचारियों को न्याय नहीं दे पा रही है. NRHM कर्मचारियों की मांगों को निश्चित रुप से हल करने के लिए केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर सकारात्मक हल निकाला जाएंगा. इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीप बंसोड, जिला सहकारी बैंक संचालक अशोक (गप्पु) गुप्ता, गंगाधर परशुरामकर, पूर्व उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राधेलाल पटले, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, गोंदिया ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व जिप सभापति रमेश अंबुले, विशाल गोपालदास अग्रवाल, पूर्व जिप सभापति पी. जी. कटरे, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना काले, जहिरभाई अहमद, जितेश राणे, एड. योगेश (बापू) अग्रवाल, कृउबास उपसभापति राजकुमार पटले, बलजितसिंग बलवंतसिंग बग्गा, अमन तिगाला सहित बड़ी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here