RPF जवान ने बचाई वृद्ध यात्री की जिंदगी, प्लेटफार्म-ट्रेन के बीच घिसटते यात्री को बचाया

0
250

गोंदिया. ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत चलती ट्रेन क्र. 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री को ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच घसीटते देख सुरक्षित खींचकर जान बचाई गई. दपूम रेलवे/नागपुर मंडल रेलवे सुरक्षा बल के सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में गोंदिया स्टेशन में आरक्षक अमित कुमार ड्यूटी पर तैनात थे. तभी 12 दिसंबर को ट्रेन प्लेटफार्म क्र. 3 पर 9.01 बजे पहुंची और 9.04 बजे रवाना हुई, उस वक्त एक बुजुर्ग यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में असंतुलित होकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच घिसटने लगा. यह देखकर तैनात आरक्षक लटककर अमित कुमार ने साहस व कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए जान की परवाह किए बिना खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई. यात्री का नाम तपसेर मिया (54) बताया गया. वह हावड़ा से कल्याण तक अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर था. उसने बताया कि वह अभी ठीक है, पानी लेने के लिए नीचे उतरा था इसी बीच ट्रेन छुटने पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here