गोंदिया. रावणवाड़ी थाने के तहत ग्राम सावरी से गर्रा मार्ग पर अवैध रेत ले जा रहे ट्रक को रावणवाड़ी पुलिस ने पकड़ लिया. इस कार्रवाई में कुल 14 लाख 12 हजार रु. का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई 12 दिसंबर को की गई.
जानकारी के अनुसार, ग्राम निलज निवासी आरोपी चालक सुरेंद्र मोहपत कुसराम (42) व मालक निखिल लक्ष्मीचंद रहांगडाले ग्राम तेढ़वा के नदी से ट्रक में अवैध रुप से रेत ले जा रहे थे. जानकारी के आधार पर, रावणवाड़ी पुलिस ने ग्राम सावरी से गर्रा मार्ग पर ट्रक को पकड़ लिया. इस कार्रवाई में पुलिस ने 14 लाख रु. कीमत का ट्रक व 12 हजार रु. कीमत की दो ब्रास रेत ऐसा कुल 14 लाख 12 हजार रु. का माल जब्त किया गया. फिर्यादी हवलदार गिरीश पांडे की शिकायत पर रावणवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शशिकिरण नावकार कर रहे हैं.
अवैध रेत ले जा रहे ट्रक को पकड़ा, 14.12 लाख रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






