शंकर चौक दशहरा उत्सव समिति का भव्य रावण दहन, ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजा परिसर

0
4

विधायक विनोद अग्रवाल की उपस्थिति में बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
गोंदिया.
श्री शंकर चौक दशहरा उत्सव समिति की ओर से मंगलवार, 20 अक्टूबर को सिंधी स्कूल खेल मैदान, सिंधी कॉलोनी, गोंदिया में भव्य रावण दहन कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रात 8:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर दशहरा पर्व की खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम में गोंदिया के विधायक श्री विनोद अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रावण दहन के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। दशहरा भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जो हमें अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर परिचय दिया. समिति के अध्यक्ष मुकेश नोतानी (बाबा), मंच संचालक किशोर तलरेजा, कोषाध्यक्ष अविनाश जयसिंघानी, सचिव रोहित माखिजा, उपाध्यक्ष हितेश चंदवानी, प्रो. चेयरमैन प्रकाश दिवानी एवं रिक्कू आसवानी सहित सलाहकार दीपक तिलवानी, प्रवीण मेघवानी तथा एड. कैलाश बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here