गोंदिया की घरफोड़ चोरी का खुलासा, इंदौर से 40 लाख के आभूषण जब्त

0
4

गोंदिया. शहर के सिविल लाइन स्थित रविशंकर वार्ड में हुई घरफोड़ चोरी के मामले में स्थानीय अपराध शाखा ने मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से करीब 40 लाख रु. के सोने के आभूषण और चांदी का सिक्का बरामद किया है. पुलिस ने 26 तोला सोने के आभूषण समेत चोरी का माल जब्त किया है. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी मौके से फरार हो गए.
जानकारी के अनुसार, रविशंकर वार्ड निवासी अमोल श्रीराम मुंगमोडे (49) 14 से 15 अक्टूबर 2026 के दौरान परिवार के साथ बाहरगांव गए थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर बेडरूम की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे को आरोपियों का पता लगाने के निर्देश दिए. घटनास्थल पर एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की टीम बुलाकर जांच की गई. तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को राजस्थान के उदयपुर जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के निवासी लखन सिंह तथा उसके सहयोगी दिलीप सिंह के इंदौर जिले के ग्राम देव-गुराड़िया में होने की जानकारी मिली. इसके बाद 17 अक्टूबर को स्थानीय अपराध शाखा की टीम इंदौर पहुंची. स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों के ससुराल में तलाशी ली गई. पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी फरार हो चुके थे. घर की तलाशी के दौरान एक काले रंग की गठरी में सोने के आभूषण और चांदी का सिक्का मिला. पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 16 अक्टूबर को ये आभूषण अपनी सास बलवीर कौर सिंह को दिए थे. पुलिस ने बलवीर कौर सिंह के पास से दो सोने के कंगन, एक रानी हार, दो चपलाकंठी हार, एक मनी हार, गोप लॉकेट सहित एक सोने का आभूषण, एक मंगलसूत्र, एक सोने का सिक्का, एक अंगूठी और एक चांदी का सिक्का जब्त किया. बरामद सामग्री का बाजार मूल्य करीब 40 लाख रु. बताया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अमरदीप खाडे, अभिषेक जंगमवार, सहायक फौजदार राजेंद्र मिश्रा, हवलदार महेश मेहर, दुर्गेश तिवारी, प्रकाश गायधने, इंद्रजित बिसेन, पुलिस नायक शैलेश निनावे, हंसराज भांडारकर, कुणाल बारेवार, सुनील डहाके आदि ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here